Friday 10 November 2017

भारत गौरव पुरस्कार बनेगा आपकी पहचान

भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ! जिसका गठन देश में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए किया गया, यह ऐसा मंच है जो भारत के साथ विश्व में प्रसिद्ध प्रतिभाओं के समकक्ष देश में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है ताकि हम देश में सम्मान के मामले मैं भेदभाव की रेखा को समाप्त कर सकें व हम देश को एक ऐसा मंच प्रदान कर सकें जंहा न कोई छोटा हो न कोई बड़ा हो बल्कि सभी एक दूसरे का सम्मान करें व सभी देश दूसरे को आगे बढ़ने में सहयोहग करें ! भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन इसी आधार पर कार्य करने वाली संस्था है ! जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है ! भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन की इस विशेष मुहिम में देश में सभी वर्गों में कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तित्व शामिल हैं व हम आज हम एक परिवार है जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार के कंधे से कन्धा मिलाकर चलना है साथ ही भारत सरकार के सौजन्य से चल रही सभी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाना है ! यह आप सभी का आशीर्वाद ही है की हम मात्र कुछ वर्षों की मेहनत में ही देश में बड़ा मंच बनने में सफल हुए साथ ही हमारी इस विशेष मुहिम को भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति, भारत के माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के विभिन्न केंद्रीय मंत्री, विभिन्न मुख्यमंत्री, संसद सदस्यों ने अपनी शुभकामनायें प्रदान कीं !भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन राष्ट्रीय राजधानी छेत्र, दिल्ली सरकार के अंतर्गत पंजीकृत है साथ ही हम ISO 9001 2015 द्धारा भी सम्मानित हैं ! भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के सौजन्य से प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार का आयोजन किया जाता है जिसमें देश में कड़ी मेहनत, लगन व छमता के साथ कार्य करके निखर रही प्रतिभाएं भाग लेती हैं ! भारतीय समुदाय के भीतर से व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं ! आज देश में  धर्म व जाति से ऊपर उठकर देश के लिए कार्य करने का समय है ताकि हम देश की भावी पीढ़ी को एक सुन्दर व सुसज्जित भारत प्रदान कर सकें, प्रतिभाएं हमारे देश का गौरव हैं व इसी गौरव को और भी अद्भुत बनाने के लिए ही भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन कार्य कर रही हैं ! विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे और सेवाओं के साथ भारत आज एक तेजी से बढ़ता देश है। राष्ट्रीय संगठनों और कॉर्पोरेटों के सहयोग से भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गौरव बनाने के लिए कटिबद्ध है साथ ही हम उन लोगों के सम्मान के लिए कटिबद्ध हैं जिन्होंने वैश्विक क्षेत्र में देश के लिए ख्याति अर्जित  की है !


1 comment:

भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन - मानवाधिकार शपथ

भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत देश में मानव के अधिकारों व मान सम्मान के लिए चलाई जा रही योज...